अपना स्वार्थ छोड़कर परमार्थ के लिए काम करना ही न्याय है. राम की इस न्याय परिभाषा को कभी स्व. यशवंत छोटेराव खड़के ने किसी धर्म ग्रंथ में नहीं पढ़ी, परंतु उम्र भर वे इन पक्तियों को अपने अर्थपूर्ण जीवन में चरित्रार्थ करते रहे. स्व. यशवंत खड़के का जन्म ५ मई १९५० को समाजवादी छोटेराव खड़के के घर हुआ. आपके पिता छोटेराव खड़के और बुआ गीता बाई के संस्कारों का कमाल था कि आपने जीवनपर्यन्त देवास नगर की मन से सेवा की. अपनी शैक्षणिक योग्यता हासिल करने के दौरान ही वे पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना लोहा मनवा चुके थे. कांग्रेस नेता मांगीलाल जी जोशी को अपना गुरू मानने वाले खड़के जी ने कभी अपने सिध्दांतों और नैतिक मूल्यों से समझौता नहीं किया. फ्री प्रेस जर्नल, दैनिक भास्कर और नव भारत जैसें समाचार पत्रों को खड़के जी ने ही स्थापित किया. खड़के जी ने जिस तरह की उच्च स्तरीय पत्रकारिता की, कि वो दौर ही पत्रकारिता का स्वर्णिम युग कहा जाने लगा. दबंग पत्रकारिता के एक मात्र चेहरे खड़के जी ने प्रशासनिक गंदगी को ना सिर्फ समाज के सामने रखा बल्...