सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुझे लौटा दे मेरा राम

अपना स्वार्थ छोड़कर परमार्थ के लिए काम करना ही न्याय है. राम की इस न्याय परिभाषा को कभी स्व. यशवंत छोटेराव खड़के ने किसी धर्म ग्रंथ में नहीं पढ़ी, परंतु उम्र भर वे इन पक्तियों को अपने अर्थपूर्ण जीवन में चरित्रार्थ करते रहे.
         स्व. यशवंत खड़के का जन्म ५ मई १९५० को समाजवादी छोटेराव खड़के के घर हुआ. आपके पिता छोटेराव खड़के और बुआ गीता बाई के संस्कारों का कमाल था कि आपने जीवनपर्यन्त देवास नगर की मन से सेवा की. अपनी शैक्षणिक योग्यता हासिल करने के दौरान ही वे पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना लोहा मनवा चुके थे. कांग्रेस नेता मांगीलाल जी जोशी को अपना गुरू मानने वाले खड़के जी ने कभी अपने सिध्दांतों और नैतिक मूल्यों से समझौता नहीं किया.
         फ्री प्रेस जर्नल, दैनिक भास्कर और नव भारत जैसें समाचार पत्रों को खड़के जी ने ही स्थापित किया. खड़के जी ने जिस तरह की उच्च स्तरीय पत्रकारिता की, कि वो दौर ही पत्रकारिता का स्वर्णिम युग कहा जाने लगा. दबंग पत्रकारिता के एक मात्र चेहरे  खड़के जी ने प्रशासनिक गंदगी को ना सिर्फ समाज के सामने रखा बल्कि वक्त बे वक्त बेहतर कर्मचारियों व अधिकारियों के हितों की रक्षा भी अपनी लेखनी के माध्यम से की.
          पत्रकारिता के गिरते स्तर को समय चक्र बताते हुए खड़के जी कहते थे कि वो दौर नहीं रहा तो ये दौर भी नहीं रहेगा. समाज को बेहतर पत्रकारों की लेखनी की फिर जरूरत महसूस होगी. खड़के जी ने देवास में प्रेस क्लब का गठन किया व प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष की भूमिका भी बखूबी निभाई. खड़के जी कई संस्थाओं में महत्वपूर्ण पदों पर रहे.
           अपने खास मित्र देवास महाराज तुकोजीराव पवार के असामयिक निधन से उन्हें गहरा धक्का लगा था. खड़के जी तुकोजीराव पवार की प्रशासनिक पकड़ के कायल थे. महाराज के निधन से उत्पन्न राजनैतिक शून्य को लेकर वे चिंतित थे. आपने ताउम्र तुकोजीराव पवार से दोस्ती निभाई. कांग्रेस नेता सुरेश सेठ (इंदौर) से भी खड़के जी की मित्रता रही. सच्चे अर्थों में वे एक यारबाज इंसान थे. तुकोजीराव पवार जब सिंगापुर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे और जिले में उनके स्वास्थ्य संबंधी अशुभ अफवाहें फैलाई जा रही थी, तो खड़के जी ने ही प्रशासन के जरिए अफवाहों पर विराम लगवाया था.
          खड़के जी एक एेसे मास्टर की तरह रहे जिसने कभी कानून व्यवस्था के संदर्भ ढ़ील होने ही नहीं दी. उनका कलम रूपी डंड़ा सदैव अन्याय की पीठ पर रहता था. इसी सख्ती के चलते देवास में कभी साम्प्रदायिक ताकतें सिर नहीं उठा पाई.
          जीवन के हर क्षेत्र में सदैव आशावान रहे यशवंत खड़के अपने अंतिम समय में मुस्कुराते हुए दिनांक १५ जुलाई २०१६ को ब्रम्ह मुह्रर्त में अपने राम के पास चले गए, खड़के जी का मुस्कुराता हुआ अंतिम चेहरा कौन भूल सकता है? जैसें वो कह रहे हो कि मैं तो मस्त नींद में सोया हूं, जल्दी ही जागकर फिर आउंगा..!
           एक बेहतरीन इंसान, ईमानदार पत्रकार और निःस्वार्थ सेवा की मिसाल रहे यशवंत खड़के आज के कर्मयोगी राम थे, ईश्वर अगर मुझे कुछ दे सकता है तो मुझे लौटा दे मेरा राम...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कसौटी पर राजमाता गायत्रीराजे पवार

देवास विधानसभा के उप चुनाव में बाहरी लोगों को उपकृत करने का मुद्दा गरमा गया है़. स्थानीय लोग चाहते है कि  राजमाता गायत्रीराजे पवार नगर के बाशिदों को आगे बढ़ाए, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कुछ स्वयंभू और बाहरी नेता ( सुभाष एवं दुर्गेश) राजमाता से जनता को जुड़ने ही नहीं दे रहे है.                स्व. तुकोजीराव पवार सभी का संतुलन बनाकर चलते थे. महाराज के निधन के बाद ये दोनों नेता पैलेस और जनता के बीच दीवार बन कर खड़े हो गए है. दिवगंत महाराज के खास और वफादार लोग इस कारण नाराज बताए जा रहे है. इनका कहना है कि अब राजमाता से मिलना हो तो इन स्वयंभू नेताओं से समय लेना पड़ेगा.               गौरतलब है कि स्व. तुकोजीराव को चुनाव उनकी असली टीम जीताया करती थी. महाराज की असली टीम में वे लोग होते थे, जो जनाधार रखते थे, जो महाराज को चुनाव जीता कर वापस घर चले जाया करते थे, जो कभी महाराज से कोई लाभ नहीं लेते थे, जिनकी समाज में पकड़ थी. इन स्वयंभू नेताओं को महाराज ने जातिगत समीकरण साधने के लिए पटक रखा था। ये स्वभूं ...

माँ चामुण्डा टेकरी पर महिषासुरों का ताड़व

प्रशासनिक अमला दे रहा किसी बड़े हादसे को न्यौता        देवास स्थित मां चामुण्डा टेकरी प्रशासन, राजनेता और कतिपय सामाजिक कार्यकर्ताओं की प्रयोगशाला बनकर रह गई  है। इन प्रयोगों के चलते माता टेकरी का धार्मिक, सांस्कतिक और प्राकतिक महत्व समाप्त होता जा रहा है। पवित्र टेकरी पर सुविधा घर, रेस्टोंरेट, पथ वे विश्राम धर और जाने क्या क्या बना दिए है। अगर आप कोई दस बरस पहले टेकरी पर गए थे और अब जाकर देखे तो पहचान नहीं पाएगें कि वही पवित्र टेकरी है, प्रशासन पुरातात्विक  महत्व की इस संपदा से जमकर बिगाड़ा कर रहा है, या यू कहे कि चामुण्डा टेकरी पर प्रशासन महिषासुर बन कर ताड़व कर रहा है।                       विगत कई वर्षों में नवरात्रि में श्रध्दालुओं की संख्या में अप्रत्याशित रुप से भारी बढ़ोत्तरी हुई है, जो कि प्रशासन के लिए एक नया सिरदर्द बन गया है। प्रशासन भीड़ प्रबंधन के लिए निर्णय तो लिया पर  उसे राजनैतिक दबाव में निर्णय बदलता है। श्रध्दालुओं की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने टेकरी पर...