प्रशासनिक अमला दे रहा किसी बड़े हादसे को न्यौता
देवास स्थित मां चामुण्डा टेकरी प्रशासन, राजनेता और कतिपय सामाजिक कार्यकर्ताओं की प्रयोगशाला बनकर रह गई है। इन प्रयोगों के चलते माता टेकरी का धार्मिक, सांस्कतिक और प्राकतिक महत्व समाप्त होता जा रहा है। पवित्र टेकरी पर सुविधा घर, रेस्टोंरेट, पथ वे विश्राम धर और जाने क्या क्या बना दिए है। अगर आप कोई दस बरस पहले टेकरी पर गए थे और अब जाकर देखे तो पहचान नहीं पाएगें कि वही पवित्र टेकरी है, प्रशासन पुरातात्विक महत्व की इस संपदा से जमकर बिगाड़ा कर रहा है, या यू कहे कि चामुण्डा टेकरी पर प्रशासन महिषासुर बन कर ताड़व कर रहा है।
विगत कई वर्षों में नवरात्रि में श्रध्दालुओं की संख्या में अप्रत्याशित रुप से भारी बढ़ोत्तरी हुई है, जो कि प्रशासन के लिए एक नया सिरदर्द बन गया है। प्रशासन भीड़ प्रबंधन के लिए निर्णय तो लिया पर उसे राजनैतिक दबाव में निर्णय बदलता है। श्रध्दालुओं की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने टेकरी पर वन वे करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया था, लेकिन यह निर्णय राजनैतिक स्वार्थ की बलि चढ़ गया। प्रशासन का दबाव में निर्णय बदलना किसी बड़े हादसे का सबब बन सकता है।
जिला कलेक्टर (जो कि मां चामुण्डा देवस्थान प्रबंधन समिति का चेयरमेन भी होता है) विकास के नाम पर माता टेकरी पर मनमानी करते है, कोई स्वयं के नाम के स्तंभ लगवाता है तो कोई राज्य शासन के निर्देंशांे की अवेहलना करता है, जिला प्रशासन ने कुछ संगठनांे को टेकरी मांर्ग पर भण्डारे की अनुमति दे रखी रखी है ये भण्डारे मार्ग में अवरोध पैदा करते है ऐसे में जब हर वर्ष भक्तों की संख्या बढ़ रही है तो इन भण्डारेां को टेकरी मार्ग से दूर, उत्तर दिशा में शिफट करना चाहिए।
देवास का मीडिया भी साबूदाने की खिच्ड़ी और छाछ के लालच में ना सिर्फ इन्हें कवरेज देता है, बल्कि प्रशासन के कुकर्मो को छुपाता है। टेकरी मार्ग पर भण्डारे की अनुमति खतरनाक साबित हो सकती है। टेकरी पर आने और जाने वाले मार्गों को भण्डारों से मुक्त रखना चाहिए। पूर्व में भी जिला कलेक्टर एम मोहन राव ने माता टेकरी पर अनावश्यक विस्फोट किए थे, जिस कारण मां चामुण्डा का मुखारविंद गिर गया था।
प्रशासन कुछ वीआईपी और अपने चहेतों को गाडि़यांे सहित टेकरी पर जाने की अनुमति देता है, पुलिस भी लाइन में खडे़ भक्तों में से अपने खास को अलग से दर्शन करवाती है, टेकरी पर आपराधिक तत्व, जेबकट और छेडछाड़ करने वाले सक्रिय रहते है और पुलिस तमाशबीन रहती है। टेकरी पर बढ़ते अपराधांे के कारण पुलिस चैकी लगाई गई है। रपट मार्ग पर जब वाहन तेज रफतार में चढ़ते और उतरते है तब पैदल चल रहे भक्तों में भगदड़ सी स्थिती बन जाती है। टेकरी पर वीआईपी की गाडि़यांे के प्रवेश तो तुरंत बंद होने चाहिए।
टेकरी को हरा भरा करने के नाम पर पिछले दस वर्षों में करोड़ों की राशि खर्च हुई है, यह राशि सिर्फ कागजांे में ही दिखती है टेकरी अब निर्जीव पत्थरों का पठार बन कर रह गई है। विकास के नाम पर किए गए सीमेटीकरण ने प्राकतिक झरने समाप्त कर दिए है, अब प्रशासन नकली झरनों में पानी बहाने की योजना बना रहा है। हरियाली के नाम पर बड़ी राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए है और राजनेता, अधिकारी एवं कतिपय सामाजिक कार्यकर्ता मालामाल हो गए है। ये उच्चस्तरीय जांच का विषय है।
प्रशासन की कार्यप्रणाली देवास की सहनशील जनता को भड़काने की कार्रवाही मात्र है। अगर केन्द्र की मोदी सरकार टेकरी की पवित्रता को बरकरार रखना चाहती है तो माता टेकरी को तुरंत प्रभाव से पुरातत्व विभाग को सौंप देना चाहिए। माता टेकरी पर बड़ी संख्या में धनराशि आती है और इस पर सभी दानत लगी रहती है यही कारण है कि टेकरी पुरात्तव विभाग को नहीं दी जा रही है।
रपट मार्ग पर जब वाहन तेज रफतार मंे चढ़ते और उतरते है तब पैदल चल रहे भक्तों मंे भगदड़ सी स्थिती बन जाती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें