देवास विधानसभा के उप चुनाव में बाहरी लोगों को उपकृत करने का मुद्दा गरमा गया है़. स्थानीय लोग चाहते है कि राजमाता गायत्रीराजे पवार नगर के बाशिदों को आगे बढ़ाए, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कुछ स्वयंभू और बाहरी नेता ( सुभाष एवं दुर्गेश) राजमाता से जनता को जुड़ने ही नहीं दे रहे है.
स्व. तुकोजीराव पवार सभी का संतुलन बनाकर चलते थे. महाराज के निधन के बाद ये दोनों नेता पैलेस और जनता के बीच दीवार बन कर खड़े हो गए है. दिवगंत महाराज के खास और वफादार लोग इस कारण नाराज बताए जा रहे है. इनका कहना है कि अब राजमाता से मिलना हो तो इन स्वयंभू नेताओं से समय लेना पड़ेगा.
गौरतलब है कि स्व. तुकोजीराव को चुनाव उनकी असली टीम जीताया करती थी. महाराज की असली टीम में वे लोग होते थे, जो जनाधार रखते थे, जो महाराज को चुनाव जीता कर वापस घर चले जाया करते थे, जो कभी महाराज से कोई लाभ नहीं लेते थे, जिनकी समाज में पकड़ थी. इन स्वयंभू नेताओं को महाराज ने जातिगत समीकरण साधने के लिए पटक रखा था। ये स्वभूं नेता महाराज से हमदर्दी में आज भी बाधक बन सकते है। इनका भ्रष्टाचार राजमाता को नुकसान पहुंचा सकता है।
नगर में चर्चा ये भी है कि इन स्वयंभू नेताअों की कार्यशैली के कारण कार्यकर्ताआें में विद्रोह पनप सकता है। महाराज के पुण्य प्रताप का लाभ तो राजमाता को मिलेगा, लेकिन उस लाभ को सुरक्षित करना भी बड़ा जरूरी है, ये स्वयभूं नेता लाभ को हानि में बदल सकते है, अतः इनसें सचेत रहने की आवश्यकता है।
चुनाव के पहले मतदाता देख रहे है कि अब राजमाता ईमानदार और बेइमान राजनीति में से किसका चुनाव करती है, विधानसभा के उप चुनाव के पहले देवास की जनता की नजर राजमाता के विवेक पर है कि अपना घर भरने वाले, जनाधार विहीनों पर भरोसा करा जाता है या मददगार वफादारों, जनहित के कार्य करने वालों को मौका दिया जाता है। तुकोजीराव के असली चेहरों को चुना जाता है या नकली मुखोटों को, राजमाता का ये चुनाव इस उप चुनाव पर गहरा असल डालेगा। विधानसभा उप चुनाव के पहले राजमाता गायत्रीराजे पवार खुद एक कसौटी पर है कि ईमानदार, स्थानीय लोगों को चुना जाता है या स्वयंभू बेइमानों काे...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें