सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मुझे लौटा दे मेरा राम

अपना स्वार्थ छोड़कर परमार्थ के लिए काम करना ही न्याय है. राम की इस न्याय परिभाषा को कभी स्व. यशवंत छोटेराव खड़के ने किसी धर्म ग्रंथ में नहीं पढ़ी, परंतु उम्र भर वे इन पक्तियों को अपने अर्थपूर्ण जीवन में चरित्रार्थ करते रहे.          स्व. यशवंत खड़के का जन्म ५ मई १९५० को समाजवादी छोटेराव खड़के के घर हुआ. आपके पिता छोटेराव खड़के और बुआ गीता बाई के संस्कारों का कमाल था कि आपने जीवनपर्यन्त देवास नगर की मन से सेवा की. अपनी शैक्षणिक योग्यता हासिल करने के दौरान ही वे पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना लोहा मनवा चुके थे. कांग्रेस नेता मांगीलाल जी जोशी को अपना गुरू मानने वाले खड़के जी ने कभी अपने सिध्दांतों और नैतिक मूल्यों से समझौता नहीं किया.          फ्री प्रेस जर्नल, दैनिक भास्कर और नव भारत जैसें समाचार पत्रों को खड़के जी ने ही स्थापित किया. खड़के जी ने जिस तरह की उच्च स्तरीय पत्रकारिता की, कि वो दौर ही पत्रकारिता का स्वर्णिम युग कहा जाने लगा. दबंग पत्रकारिता के एक मात्र चेहरे  खड़के जी ने प्रशासनिक गंदगी को ना सिर्फ समाज के सामने रखा बल्...
हाल की पोस्ट

कसौटी पर राजमाता गायत्रीराजे पवार

देवास विधानसभा के उप चुनाव में बाहरी लोगों को उपकृत करने का मुद्दा गरमा गया है़. स्थानीय लोग चाहते है कि  राजमाता गायत्रीराजे पवार नगर के बाशिदों को आगे बढ़ाए, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कुछ स्वयंभू और बाहरी नेता ( सुभाष एवं दुर्गेश) राजमाता से जनता को जुड़ने ही नहीं दे रहे है.                स्व. तुकोजीराव पवार सभी का संतुलन बनाकर चलते थे. महाराज के निधन के बाद ये दोनों नेता पैलेस और जनता के बीच दीवार बन कर खड़े हो गए है. दिवगंत महाराज के खास और वफादार लोग इस कारण नाराज बताए जा रहे है. इनका कहना है कि अब राजमाता से मिलना हो तो इन स्वयंभू नेताओं से समय लेना पड़ेगा.               गौरतलब है कि स्व. तुकोजीराव को चुनाव उनकी असली टीम जीताया करती थी. महाराज की असली टीम में वे लोग होते थे, जो जनाधार रखते थे, जो महाराज को चुनाव जीता कर वापस घर चले जाया करते थे, जो कभी महाराज से कोई लाभ नहीं लेते थे, जिनकी समाज में पकड़ थी. इन स्वयंभू नेताओं को महाराज ने जातिगत समीकरण साधने के लिए पटक रखा था। ये स्वभूं ...

बुराई पर जीत की आस - अंसार अहमद हाथीवाले (दशहरा विशेष)

          देवास की राजनीति में अंसार अहमद हाथीवाले एक अजूबे की तरह उभरे है. नगर निगम के सभापति अंसार अहमद ना तो खा रहे है और ना ही खाने दे रहे है. जो संस्था (नगर निगम) कभी मधु कोड़ा के कुकर्मों के लिए कुख्यात थी, वह इस करिश्माई शख्सियत के चलते नगर में चर्चा में है. सभापति की आमद से निगम में भष्टाचार कम जरूर हुआ है, कलयुगी रावणों से अंसार अहमद की जंग जारी है...देवास की जनता इस नायक के काम से हर्षित है.              स्व. तुकोजीराव पवार ने जिस उम्मीद के साथ पार्टी से लड़कर अंसार अहमद को सभापति बनाया था, उस उम्मीद पर अंसार अहमद पूरी तरह खरे उतरे है. तुकोजीराव के निधन के बाद भी उनका ये चेला सही रास्ते पर है. निगम में कमीशनबाजी के दिन हवा हो गए है. इसके चलते मधु कोड़ा मण्डली बेरोजगार है और हाथ-पैर धोकर अंसार अहमद के पीछे पड़ी है. बेइमानों की ये काकस नगर के विकास में सबसे बड़ी बाधक है.              अंसार अहमद की कार्य शैली का महत्वपूर्ण घटक एकता रही है. नगर में धार्मिक सौहार्द बढ़ाने में इन्हों...

लोकतंत्र के सिपाही बन गए लोकतंत्र के हत्यारे

भारत के नेता विश्व के सबसे बड़ी लोकतांञिक व्यवस्था को नष्ट करने पर आमादा है. नेताआें के बयान इतने जहरीले और खतरनाक हो गए है कि आमजन अब ये सोचने पर मजबूर हो गया है कि क्या भारतवर्ष में लोकतंत्र जायज है.  लोकतंत्र में निहीत अभिव्यिक्ती की स्वतंत्रता का ये कैसा उपयोग हमारे नेता कर रहे है कि लोगों में लोकतंत्र के प्रति नफरत होने लगी है.  ये लोकतंत्र के खिलाफ कैसी साजिश है जिसमें हर दल एक ही सुर में बात कर रहा है. अलग - अलग विचारधारा का दम भरने वाले राजनैतिक दल एक ही तरह के बयान दे रहे है. इस साजिश की जांच कौन-सी एजेन्सी करेगी? भाजपा और औवेसी ही तय करेगें कि कौन देश में रहेगा और कौन नहीं? कांगेस के नेता कहते है अखलाक को नहीं, मोदी को मार दो. एेसी आजादी के लिए शहीदों ने कुर्बानी दी थी? एेसे बयानों की आजादी के लिए देश में लोकतंञ लाया गया? नेताओं की ऐसी बयानबाजी से अभिव्यक्तिी का अधिकार ही खतरे में पड़ गया है, देश का चितंक वर्ग इस सोच में है कि इस विषैले माहौल में असल मुद्दों पर अच्छी बहस कैसे की जाए? असल मुद्दे कहां गुम हो गए है, गुम हो गए है या इन्हें किसी पूर्व नियोजि...

माँ चामुण्डा टेकरी पर महिषासुरों का ताड़व

प्रशासनिक अमला दे रहा किसी बड़े हादसे को न्यौता        देवास स्थित मां चामुण्डा टेकरी प्रशासन, राजनेता और कतिपय सामाजिक कार्यकर्ताओं की प्रयोगशाला बनकर रह गई  है। इन प्रयोगों के चलते माता टेकरी का धार्मिक, सांस्कतिक और प्राकतिक महत्व समाप्त होता जा रहा है। पवित्र टेकरी पर सुविधा घर, रेस्टोंरेट, पथ वे विश्राम धर और जाने क्या क्या बना दिए है। अगर आप कोई दस बरस पहले टेकरी पर गए थे और अब जाकर देखे तो पहचान नहीं पाएगें कि वही पवित्र टेकरी है, प्रशासन पुरातात्विक  महत्व की इस संपदा से जमकर बिगाड़ा कर रहा है, या यू कहे कि चामुण्डा टेकरी पर प्रशासन महिषासुर बन कर ताड़व कर रहा है।                       विगत कई वर्षों में नवरात्रि में श्रध्दालुओं की संख्या में अप्रत्याशित रुप से भारी बढ़ोत्तरी हुई है, जो कि प्रशासन के लिए एक नया सिरदर्द बन गया है। प्रशासन भीड़ प्रबंधन के लिए निर्णय तो लिया पर  उसे राजनैतिक दबाव में निर्णय बदलता है। श्रध्दालुओं की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने टेकरी पर...

मेरा चांद है तू

मेरा चांद है तू मेरी पहचान है तू दिल के इक कोने में मेरी जान है तू झोका है इक हवा का फिर ना जाने कहां हू मैं और कहां है तू आ जी लू तुझमें इस कदर कि रहूं संग - संग तेरे जहां है तू नैना है मेरे, इनमें सपनें है तेरे यादों में ही सही, पर आबाद है तू ये दुरियां कम न कर पाएगी दीवानगी सर से पावं तलक, है सिर्फ तू ही तू चाहत में तेरी क्या से क्या हो गए नाम ही रह गया मेरा, बाकी है तू मेरा चांद है तू ...